Search
Close this search box.

निरमंड के शनाह में जुआ खेलते हुए 3 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस द्वारा एक ओर नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए तेज़ गति से अभियान चलाये जा रहे है वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते पुलिस थाना निरमंड की टीम ने जुआ खेलते हुए कुछ लोगों को रंगे हाथो पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना निरमंड पुलिस टीम ने शनाह में एक टीन पोश मकान में जुआ खेल रहे 03 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा । मौके पर आरोपियों के कब्ज़े से 21,000/- रु0 नगद बरामद किया गया तथा इस संदर्भ में थाना निरमंड में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज