Search
Close this search box.

दशहरा उत्सव में आएंगे मुख्यमंत्री तो इंटक करेगी स्वागत – संजय शर्मा

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश इंटक सरकारी कर्मचारी के अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एपीमसी अध्यक्ष रामसिंह से मिले जिसमें सीता ठाकुर आउटसोर्स प्रदेश अध्यक्ष महिला, राजेश चंदेल हिमाचल प्रदेश महासचिव ,मंडी जिला प्रभारी हरिचंद ठाकुर, अनुपम गॉड कामगार बोर्ड उपाध्यक्ष व् अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। वहीं संजय शर्मा ने कहा की आज हम एपीमसी अध्यक्ष रामसिंह से मिले और उन्हें एक मांग पत्र दिया जिसमें हमनें लिखा है की हमारे प्रदेश और जिला स्तर पर आउटसोर्स के कर्मचारी है जो ठेकेदार प्रथा के तहत लगाया गया था में चाहता हूं की उनके लिए स्थाई पॉलिसी बनाई जाए और कई जिलों में हमारे जो आउटसोर्स के कर्मचारियों को निकाला गया है तो मेरी सरकार से ये मांग है की जितने भी आउटसोर्स कर्मचारी है उनको स्थाई पॉलिसी के तहत लिया जाए।अभी दशहरा में हमारे मुख्यमंत्री जी आ रहे है तो हमारे इंटक के जितने भी कार्यकर्ता है सभी उनका स्वागत करेंगे और 10 सूत्रीय एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। सबसे पहले हमारे जितने भी कर्मचारी है जो आईपीएच विभाग व् अन्य विभागों से निकाले गए है उन्हें दोबारा लिया जाए और मल्टीटास्क वर्करों के लिए भी स्थाई पॉलिसी बनाई जाए और सभी जिलों में मल्टीटास्क वर्करों को लगाया भी जाए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज