कुल्लू अपडेट,वसंतु राम देहनीधार खराहल घाटी जिला कुल्लू का रहने वाला है। परिवार में बीवी दो लड़कियां और एक लड़का रहता है। बसंतु राम मल्टी टास्क वर्कर प्राइमरी स्कूल देणीधार में कार्यरत है। सैलरी कम होने के वजह से वह छुटियों में दिहाड़ी पर जाते हैं।
उनकी बड़ी बेटी शैलजा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसका इलाज 16 वर्षों से चंडीगढ़ में ही चल रहा है, क्योंकि उसे किडनी संबंधी बीमारी है। 2007 के बाद उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। वह बीच-बीच में आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने लगी। कई बार उसे उसके माता-पिता द्वारा बचाया गया। अभी कुछ दिन पहले भी उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। आस-पड़ोस व परिवार की मदद से एक बार फिर से शैलजा को बचाया गया और क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों द्वारा सभी टेस्ट की जांच पड़ताल के पश्चात आगामी इलाज के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
कार सेवा दल संस्था पिछले 2 वर्षों से बसंतु राम की बेटी के इलाज में मदद करती आ रही है। जब भी वह अपनी बेटी का चेकअप करवाने चंडीगढ़ पीजीआई जाता था। बसंतु राम की चंडीगढ़ जाने के लिए संस्था द्वारा आर्थिक मदद की जाती है। वह बार-बार चंडीगढ़ का खर्चा उठा नहीं सकता। इसलिए वह कार सेवा दल संस्था के कार्यालय में आये और संस्था के सेवादारों को अपनी समस्या के बारे में बताया। संस्था के सेवादारों द्वारा बसंतु राम की समस्या को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ आने जाने के लिए किराया और वहाँ पर खर्च करने के लिए सहयोग राशि दी गई, ताकि वह अपनी बेटी को समय पर चंडीगढ़ पीजीआई ले जा सके और उसका इलाज शुरू करवा सके। आगे डॉक्टर द्वारा जो भी इलाज में खर्चा बताया जाएगा उसमें भी संस्था की ओर से सहयोग दिया जाएगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 28



