Search
Close this search box.

सुख की सरकार का एक ओर बड़ा ऐलान, कोरोना काल में नियम उलंघन करने वालों के केस लिए जाएंगे वापिस

हिमाचल अपडेट , सुख की सरकार में एक ओर बड़ा फैसला लिए गया है जो की आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। जब कोरोना महामारी आयी थी तो उस समय सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान नियम उलंघन करने वालों और विभिन्न प्रतिबंधोंकी अवहेलना करने वालों पर कई मामले दर्ज किये गए थे जिसके चलते आम जनो को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा था परन्तु अब राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान विभिन्न प्रतिबंधों की अवहेलना पर दर्ज मामलों को वापस लेकर लोगों को राहत देने का निर्णय लिया है। कोविड का समय सबके लिए मुश्किल भरा रहा और इस महामारी को नियंत्रित करने तथा इससे बचाव के लिए आम लोगों पर कई प्रकार की पाबंदियां लगाई गई थीं। इस दौरान नियमों की अवहेलना को लेकर सैंकड़ों केस दर्ज किए गए। वर्तमान राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए यह केस वापस लेने के निर्देश दिए है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज