Search
Close this search box.

आइये जाने व्हाट्सप्प चैनल को एडिट करने का आसान तरीका

टेक अपडेट , व्हाट्सएप आजकल के समय में सबसे पॉपुलर ऐप है। दुनिया के सभी लोग इस ऐप का प्रयोग करते है। WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही चैनल फीचर को लॉन्च किया है। व्हाट्सएप का चैनल फीचर भारत में हिट हो गया है। WhatsApp चैनल से तमाम मीडिया हाउस और सेलेब्रिटी जुड़े हैं। व्हाट्सएप चैनल भी टेलीग्राम के चैनल जैसा ही है। व्हाट्सएप चैनल के जरिए वन वे कम्युनिकेशन है यानी आप किसी मैसेज पर रिप्लाई नहीं कर सकते। कई लोगों ने WhatsApp का चैनल बनाया है। आप भी उनमें से एक हो सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको WhatsApp चैनल के नाम को एडिट करने का तरीका बताएंगे

क्या है WhatsApp Channels?
सबसे पहले जानते हैं कि व्हाट्सएप चैनल क्या है। यह व्हाट्सएप के ही ब्रॉडकास्ट फीचर का एक विस्तारित रूप है। चैनल एकतरफा ब्रॉडकास्ट वाला एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी चैनल को फॉलो कर सकेंगे।
इसके लिए एक सर्च डायरेक्टरी भी है जिसमें आप अपने शौक, स्पोर्ट्स टीमों, स्थानीय अधिकारियों के अपडेट ले सकेंगे। व्हाट्सएप चैनल के एडमिन या अन्य फॉलोअर्स का फोन नंबर नहीं दिखेगा। आप किस चैनल को फोलो करना चाहते हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करेगा और आपकी पसंद प्राइवेट रहेगी।

WhatsApp Channels के नाम को कैसे एडिट करें?
सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को ओपन करें।
अब चैनल के नाम पर क्लिक करें और इंफो पेज पर जाएं।
अब चैनल इंफो पर क्लिक करें और नाम बदलें।
नाम को एडिट करने के बाद चेक मार्क पर क्लिक करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज