Search
Close this search box.

12 अक्टूबर को की जाएगी सभी शिक्षण संस्थानों में आपदा में जान गवाने वाली दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

कुल्लू अपडेट ,बीते दिनों जिला कुल्लू व् उसके आसपास के इलाकों में भारी बाढ़ के कारण आयी आपदा से कई लोगों ने अपनी जान गवा दी तो वहीं दूसरी ओर लोगों के घर व् दुकानें भी इस आपदा की चपेट में आ गए। आज उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया जिला में हाल ही में आई बाढ़ के कारण जिन व्यक्तियों ने अपनी जान गवाई है उन्हें श्रद्धांजली प्रदान करने के लिए सभी विभागों,सरकारी एवं गैर – सरकारी शिक्षण संस्थानों में 12 अक्तूबर 2023 को प्रातः 10ः30 बजे 02 मिनट का मौन धारण किया जाएगा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी । यह उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मानसून सीजन में आई आपदाओं में जिले में 57 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी और 20 लोग मानसून के दौरान आई बाढ़ के कारण लापता है। उपायुक्त ने कहा कि 13 अक्तूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस समर्थ -2023 के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों, जिन में सभी सरकारी, निजी महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, व वीएड महाविद्यालयों में सुबह 11ः00 बजे भूस्खलन एवं अचानक बाढ़ की स्थिति विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज