कुल्लू अपडेट,हर वर्ष की भांति इस बार भी संगीत शिरोमणि प्रो० श्याम लाल ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्याम संगीत सम्मेलन समिति कुल्लू द्वारा वीरवार को 13वां पुण्यतिथि कार्यक्रम सूत्रधार भवन के सभागार में सायं 4 बजे मनाया जाना निश्चित हुआ है | श्याम संगीत सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ० सुरत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सूत्रधार संगीत अकादमी के प्राचार्य पं० विद्या सागर के सानिध्य में अकादमी के प्रशिक्षुओं द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से पूजनीय गुरू जी को संगीतमयी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी |इस कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पं० मनमोहन गौतम मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगें तथा सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगें|

Author: Kullu Update
Post Views: 1,465



