हिमाचल अपडेट , नेता प्रतिपक्ष ने आज जनजातीय ज़िला लाहौल-स्पीति का दौरा किया और वहाँ के स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। दस गारंटी झूठ बोलकर सत्ता आए और अब सारी गारंटिया सरकार में आते ही भूल गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। हमारी सरकार में जहां हर क्षेत्र में विकास के काम हो रहे थे इस सरकार में सब कुछ ठप पड़ा है। हमारी सरकार में खोले गये ऑफ़िस बंद कर दिये गये। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने लाहौल-स्पीति के विकास को भी ठप कर दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार के लोगों को जवाब देंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केलांग बीजेपी मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।




