Search
Close this search box.

कैबिनेट बैठक में निर्णय:दुधारू,भार उठाने वाले पशुओं की क्षति पर 55 हजार रूपये मिलेंगें

कुल्लू अपडेट,शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता ने हुयी जिसमे निर्णय किया गया कि दुधारू तथा भार उठाने वाले पशुओं की क्षति पर 55 हजार जबकि बकरी, सुअर, भेड़ तथा मेमने की मुआवजा राशि 6,000 रुपये प्रति पशु की दर से प्रदान की जाएगी। कृषि तथा बागवानी भूमि के नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली राशि मुआवजा राशि को 3,615 रुपये प्रति बीघा से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति बीघा कर दिया है। फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली राशि को 500 रुपये प्रति बीघा को आठ गुणा बढ़ाकर 4,000 रुपये किया गया है। कृषि तथा बागवानी भूमि से सिल्ट हटाने के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 1384.61 प्रति बीघा से बढ़ाकर 5,000 रुपये किया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज