Search
Close this search box.

कैबिनेट बैठक में निर्णय,आपदा में जिनका मकान हुआ ढेर उन्हें अब मिलेगा सात लाख रुपये मुआवज़ा

कुल्लू अपडेट,शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता ने हुयी जिसमे निर्णय किया गया| मंत्रिमंडल ने आपदा के कारण बेघर हुए लोगों और जिन लोगों के पास नया घर बनाने के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है उन्हें शहरी क्षेत्र में दो बिस्वा भूमि और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बिस्वा भूमि प्रदान करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 30 सितंबर 2023 को घोषित विशेष राहत पैकेज को मंजूरी प्रदान की। इस विशेष पैकेज के तहत घर के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर दिए जाने वाले 1.30 लाख रुपये के मुआवजे को साढ़े पांच गुणा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा कच्चे मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर दिए जाने वाले मुआवजे को 25 गुणा बढ़ाकर 4000 रुपये से एक लाख रुपये और पक्के घर के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर दिए जाने वाले मुआवजे को साढ़े 15 गुणा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज