Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्यवाही आधी रात को नशा माफियाओं के ठिकाने पर दबिश पोनें 6 किलो भांग बरामद

कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस नशा माफिया के खिलाफ लगातार कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा जगह जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस जगह जगह नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। वहीं पिछले कल रात को पार्वती घाटी में नशा माफिया पर पुलिस ने दबिश देकर 5 किलो 719 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस की छह टीमों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर 2.86 लाख भांग के पौधों के साथ 110 किलोग्राम भांग का बीज भी बरामद किया है।इसमें पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी पार्वती घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भांग की मलाई का काम कर रहे थे। गौर रहे कि आपदा के चलते इस बार पुलिस ने देरी से चरस माफिया के ठिकानों पर दबिश दी। आधी रात पुलिस की दबिश से भांग मलाई करने वालों में हड़कंप मच गया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस के निशाने पर अभी और भांग मलाई के ठिकाने हैं। उन्होंने कहा कि पार्वती घाटी के राजक थाच, ग्राहण, चोहज, गोहर, ब्रह्मागंगा की पहाड़ियों में पौने छह किलो चरस, 2.86 लाख भांग के पौधे नष्ट किए हैं। माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज