Search
Close this search box.

एसआरटी व टोकन टैक्स छः महीने के लिए माफ़ करे प्रदेश सरकार – रजत जमवाल

कुल्लू अपडेट , आज प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन की बैठक सरवरी बस अड्डा कार्यालय में प्रधान रजत जमवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें महामंत्री विनय गोयल, रफीक भारती आकाश कपूर, जयवंत शर्मा, राजेंद्र शर्मा व तमाम ऑपरेटर्स उपस्थित रहे जिसमें सभी ऑपरेटर्स ने हिमाचल सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। जिसमें उन्होने कहा कि जब जुलाई महीने में कुल्लू में बाढ़ आयी तब अधिकांश बसें बंद हो गई और ऑपरेटर्स ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री जी से माँग की थी की उनका एसआरटी व टोकन टैक्स छः महीने के लिए माफ़ किया जाये जिसके बारे में सरकार के द्वारा आज तक कोई भी सुनवाई नहीं की गई व उस समय से लेकर आज तक अधिकांश रोड बंद हैं, बसें अपने रूटों पर पूर्ण रूप से नहीं चल पा रही है जिसमें मुख्य रूप से मंडी, मनाली मणिकरण , बंजार और सैंज रोड अभी तक पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हुए हैं। उन्होने आगे कहा की बस वालों की कुछ और समस्याएं भी है जिसके बारे में सरकार ने आज तक कोई मीटिंग नहीं की जिसमें मुख्य रूप से बसों की अवधि 12 से 18 वर्ष करने के लिए आरटिये की मीटिंग न होने के कारण बस ऑपरेटर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः बस ऑपरेटर्स ने सरकार से माँग की है कि उनकी माँगों को जल्द से जल्द हल किया जाए व बस ऑपरेटर्स को राहत दी जाये।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज