Search
Close this search box.

समाजसेविका डॉ मल्लिका नड्डा पुन: बनी स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा

हिमाचलअपडेट , जहाँ आज के युग में अपनो के पास अपनो के लिए समय नही है उसी युग में रहने वाली एक पुण्य आत्मा की जीती जागती मिसाल है डॉ मल्लिका नड्डा। समाजसेविका डॉ मल्लिका नड्डा पुन: स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा बनी है जिसमें जिसमें मानसिक रूप से अक्षम बच्चों की खेल कूद की प्रतियोगिताएं देश और विदेश में करवाई जाती है। आज स्पेशल ओलंपिक भारत जिला कुल्लू की नयी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसेहमती से श्री मोहन लाल बाली को प्रधान, आदित्य गौतम को उप प्रधान, प्रभु जगदीश शर्मा को सदस्य चुना गया तथा नई कार्यकारिणी ने आज डॉ मल्लिका नड्डा के आवास पर मिलकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की स्पेशल ओलंपिकस की पुन: अध्यक्षा बनने पर बधाई दी तथा कुल्लू जिले में विशेष बच्चों के लिए चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। कुल्लू की नव चेतना नामक संस्था जिसमें ऐसे विशेष बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जाता। इसमें पढाई के साथ साथ बच्चों को खेल कूद, कैंडल और राखी बनाना इत्यादि काम सिखाए जाते है। वह एक नेक दिल इंसान और समाज के लिए है प्रेरणा स्त्रोत है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज