Search
Close this search box.

रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं रहेगा बंद कुल्लू मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग

कुल्लू अपडेट , बीते कुछ समय से कुल्लू से मंडी जाने वाले रास्ते लैंडस्लाइड होने के कारण बंद थे। कुल्लू पुलिस व् मंडी पुलिस ने दिन रात कार्य करके रास्तों को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया था। कुल्लू से मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग कैंची मोड़ के पास पूरी तरह से टूट चूका था। रास्ते का एक बहुत बड़ा हिस्सा नदी में गिर गया था जिस वजह से इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित हो चुकी थी परन्तु प्रशासन द्वारा तेज गति से कार्य किया गया और पंडोह डैम के पास से एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया ताकि वाहनों की आवाजाही बाधित न हो।परन्तु सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों की आवाजाही एकतरफा की गयी जिस वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या होने लगी जिसके चलते प्रशासन ने यह निर्णय लिया है की उस सड़क मार्ग को रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण रूप से सभी तरह की वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान सड़क मार्ग के रखरखाव का कार्य किया जाएगा साथ ही साथ मार्ग को चौड़ा भी किया जाएगा ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सके।परन्तु मंडी पुलिस ने जानकारी दी है की आज रात को यह सड़क मार्ग बंद नहीं रहेगा इसलिए ये सड़क मार्ग सभी तरह की वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा .

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज