कुल्लू अपडेट , कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए आंदोलन चला रही है। पुलिस की कड़ी मेहनत के कारण अभी तक काफी मात्रा में भांग पकड़ी जा चुकी है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दियार रोड पर गश्त के दौरान एक गाड़ी को प्रक्रियानुसार जब चैक किया तो सुखविंद्र सिंह निवासी पंजाब व उसकी पत्नी के कब्जे से 66 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की गयी। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा । आगे की कार्यवाही ज़ारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,271



