Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री ने शिमला में नागरिक एकजुटता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना

हिमाचल अपडेट , मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आयोजित नागरिक एकजुटता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से बेहतर ढंग से निपटने के लिए जागरूकता आवश्यक है, इससे हमे चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने राज्य में आई आपदा का डटकर मुकाबला किया है तथा मुश्किल वक्त में एकजुटता का परिचय दिया जो हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का प्रतीक है।भविष्य में भी हमें इस एकजुटता को कायम रखना होगा ताकि हम आने वाली चुनौतियों का सामना निडरता से कर सकें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज