Search
Close this search box.

रोजगार ही रोजगार,सुरक्षा गार्ड वेतन 17 से 19 हज़ार

कुल्लू अपडेट,जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू मनोरमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्स एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड आरटीए बिलासपुर, एच.पी. द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड की भर्ती जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, उप रोजगार कार्यालय बंजार और उप रोजगार कार्यालय आनी में आयोजित की जाएगी। I रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, ऊंचाई 168 सेमी और उससे अधिक और वजन 56 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान Rs. 17,000 to RS. 19,000 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ है।

योग्य पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 18 अक्तूबर 2023 को रोजगार कार्यालय कुल्लू में, 19 अक्तूबर 2023 को उप-रोजगार कार्यालय बंजार और 20 अक्तूबर 2023 तथा 21 अक्तूबर 2023 को उप रोजगार कार्यालय आनी हि. प्र. मे पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है I

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें । इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू @ 01902222522 पर संपर्क करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज