कुल्लू अपडेट,पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत रास्ता रोकने व् मारपीट करने का एक मामला दर्ज हुआ है।सराहन निवासी नील चंद ने पुलिस थाना निरमंड में भुपेन्द्र सिंह नामक एक व्यक्ति की खिलाफ रास्ता रोकने व् मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया है की भुपेन्द्र सिंह ने पहले उनका रास्ता रोका जब उन्होने इसका कारण पूछा तो उसने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 970



