Search
Close this search box.

संस्कार वैली स्कूल के छात्र अब आपदा प्रभावितों की डीसी कुल्लू के माध्यम से होगी मदद

कुल्लू अपडेट , संस्कार वैली स्कूल शास्त्रीनगर में बाल मेला धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया। बाल मेले में बच्चों द्वारा लगभग 6000 रूपये की राशि एकत्रित की गयी। स्कूल की प्रधानाचार्या अमीना राजगौर ने बताया की आज हमनें संस्कार वैली स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया था स्कूल का हमारा जो परिवार है आप सभी को पता है की सिर्फ महिलाएं ही है जो इस स्कूल को चलाती है । आपको पता है की पूरे हिमाचल में आपदा आई है कुल्लू मनाली इसका मेन केंद्र था तो थोड़ी सी अपनी भी भागीदारी हम निश्चित करना चाहते है आज हमारे पास इस बाल मेले के तहत 6000 रुपए इकठ्ठे हुए है वो हम सरकार को हम डोनेशन के रूप में देंगे हमनें एक रेडक्रॉस का डिब्बा रखा है उसको भी हम डीसी साहब को दे देंगे ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज