कुल्लू अपडेट , बीते कुछ दिन पहले कुल्लू मनाली में आयी आपदा से भयंकर नुक्सान हुआ था। एक ओर जहां लोगों के घर दुकानें इस आपदा की चपेट में आ गयी वहीं दूसरी ओर सड़क मार्गों को भी काफी ज्यादा नुक्सान उठाना पड़ा। आपदा के चलते कुल्लू से मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग पर भी काफी नुक्सान हुआ था। जगह जगह लैंडस्लाइड हुआ था जिस वजह से यातायात अवरुद्ध हो रहा था। वहीं दूसरी ओर कैंची मोड़ के पास सड़क का बहुत बड़ा हिस्सा नदी में गिर चूका था जिसके कारण कुल्लू से मंडी का सम्पर्क कट चूका था। पिछले कल प्रतिभा सिंह ने कैंची मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क का मुआयना किया उन्होने राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण से भी कार्य प्रग्रति की जानकारी ली।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,352



