Search
Close this search box.

क्लाथ में एक होमस्टे में दविश के दौरान दो युवक 12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , पुलिस प्रशासन हर तरह से नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चला रहा है। पुलिस द्वारा गश्त करके और नाकाबंदी करके नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते पिछले कल पुलिस थाना मनाली की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर क्लाथ में एक होमस्टे में दविश दी। जिसमें अमित नेगी पुत्र शेर सिहं निवासी गांव प्रीणी व मनीराम पुत्र भगतराम निवासी गांव सजला के कब्जा से 12 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया ।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया की दोनों युवकों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज