कुल्लू अपडेट , पुलिस प्रशासन नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए तेज़ गति से कार्य कर रही है। कुल्लू पुलिस द्वारा प्रत्येक दिन जगह जगह नाकाबंदी करके तलाशी ली जा रही है।इसी के चलते आज पुलिस थाना मनाली की टीम ने वॉल्वो बस स्टैन्ड के समीप नाका लगाया हुआ था। नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी न0 HP 66 3566 को प्रक्रियानुसार जब चैक किया तो उत्तम राम पुत्र वेद राम निवासी गांव शाड़ाबाई के कब्जा से 550 ग्राम चरस बरामद किया गया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया की आरोपी के विरुद्ध थाना मनाली में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 3,004



