कुल्लू अपडेट,जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय से गुजरने वाले सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 485 किलोमीटर लम्बे मनाली लेह राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH-003) के बहाली के कार्य का उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी व BRO 70 RCC के कमांडिंग ऑफिसर मेजर रवी शंकर ने बारालाचा 4850 मीटर ऊँचे दर्रे का संयुक्त निरिक्षण किया तथा जिला की अंतिम सीमा सरचू तक दौरा किया | बारालाचा दर्रे से नीचे लेह की और भरतपुर तक भारी हिमपात से मार्ग तंग व बर्फ की फिसलन होने के कारण हलके वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं हो पाया है | फिलहाल सयुंक्त टीम ने यह निर्णय लिया है मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर सीमा सड़क संगठन मार्ग को हलके 4*4 वाहन के लिए ही बहाल करेगा |
Author: Kullu Update
Post Views: 102



