Search
Close this search box.

थ्रेड्स पर पोस्ट एडिट करने के साथ वॉयस नोट्स भेज सकेंगे यूजर्स, आने वाले हैं कई शामदार फीचर्स

टेक अपडेट ,मेटा के टेक्स्ट-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफार्म, थ्रेड्स पर एक साथ कई सारे फीचर्स आने वाले हैं। इनमें पोस्ट एडिट करने की सुविधा के साथ वॉयस नोट्स भेजने की सुविधा भी शामिल है। प्लेटफार्म ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे फीचर पर भी काम कर रहा है। बता दें कि थ्रेड्स को इसी साल जुलाई में पेश किया गया है और इसे एक्स (पहले ट्विटर) की टक्कर में लाया गया है
थ्रेड्स का आने वाले हैं ये फीचर
द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने हाल ही में घोषणा है कि थ्रेड्स को जल्द ही बेहद जरूरी एडिट बटन मिलेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स पोस्ट होने के बाद अपनी पोस्ट को बदल सकेंगे। अब तक, थ्रेड्स पर कोई एडिट विकल्प नहीं था। ट्विटर पर भी एडिट बटन पिछले साल अक्तूबर में एलन मस्क द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद ही आया था। हालांकि, यह फीचर ब्लू सब्सक्राइबर्स को ही मिलता है।
एलन मस्क के एक्स की तरह ही थ्रेड्स पर भी एडिट ऑप्शन की एक समय सीमा होगी। यूजर्स थ्रेड्स पोस्ट के 5 मिनट के भीतर ही उसे एडिट कर सकेंगे। इसके बाद वे पोस्ट में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, थ्रेड्स यूजर्स को प्लेटफार्म पर वॉयस नोट्स शेयर करने का विकल्प भी ला रहा है। यूजर्स को बस नए माइक्रोफोन बटन को टैप करना होगा और अपनी आवाज रिकॉर्ड करनी होगी। इसके बाद इस नोट को प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जाएगा। कुछ यूजर्स के पास पहले से ही एडिट बटन और वॉयस नोट्स तक पहुंच है और जल्द ही इन सुविधाओं को अधिक यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है।
एक्स की टक्कर में आया है थ्रेड्स
मेटा का टेक्स्ट-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफार्म, थ्रेड्स, इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और इसका उद्देश्य ट्विटर को कड़ी टक्कर देना था, जिसे अब एक्स कहा जाता है। लॉन्च के 5 दिनों के भीतर एप को लाखों डाउनलोड मिले और लोगों को आसानी से थ्रेड्स अकाउंट बनाने की अनुमति मिली, जो पहले से ही इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहे थे।
यह भी बताया गया कि थ्रेड्स एक्स को पूरी तरह से रिप्लेस कर सकता है क्योंकि एप ऐसे समय में लॉन्च किया गया था जब यूजर्स कई कारणों से माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स से नाराज थे। हालांकि, बाद में इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने कहा था कि थ्रेड्स का लक्ष्य ट्विटर को बदलना नहीं है, बल्कि यह ‘लेस एंग्री’ वाले प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए एक विकल्प देता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज