कुल्लू अपडेट, मोहम्मद शरीफ पुत्र नूरअली गांव बोहगरा (गड़सा) जिला कुल्लू के रहने वाले हैं। इन्हें वहां पर रहते 40 से 45 वर्ष हो चुके हैं। मोहम्मद शरीफ मजदूरी का काम करते हैं। कुछ महीने पहले भारी बारिश और बाढ़ के कारण उनकी जमीन समेत घर और सामान सब बह गया। जिस कारण इनका परिवार बेघर हो गया। अभी वह अपने परिवार के साथ टेंट डाल कर रह रहे हैं। लगभग 2 महीने से वह अपने परिवार के साथ वहीं पर रह रहे हैं। इसलिए वह काफी समय से बहुत परेशान थे, क्योंकि उस हादसे में उस जगह पर लगभग आठ परिवार बेघर हुए थे। सभी लोग टेंट में रह रहे हैं। लोगों के बताने पर वह कार सेवा दल संस्था की कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके साथ आठ और परिवार ऐसे है जो वहां पर अपने परिवार के साथ टेंट बना कर रह रहे हैं। बारिश में परिवार का रहना बहुत मुश्किल हो जाता है, अब आगे सर्दी आने वाली है और गर्म कपड़े और बिस्तर की सख्त जरूरत है
इसलिए संस्था के सेवादार उनका हाल जानने गड़सा जहां वह रह रहे थे वहां मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां देखा कि उनके घर पूरी तरह से तहस-नहस हो चुके हैं और रहने के लिए कुछ नहीं बचा है। परिवारों को मदद का भरोसा दिया और वापस आकर कर सेवा दल संस्था कार्यकारिणी सदस्यों के बीच परिवार की स्थिति को मदद के लिए प्रस्ताव बनाकर रखा
संस्था द्वारा परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्दी ही मदद करने का निर्णय लिया गया और संस्था द्वारा आज इन परिवारों को क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू के परिसर में बुलाकर घरेलू सामान की किटें जिनमें1 बड़ा ट्रंक,2 रजाइयां, 3कंबल, 1इंडक्शन चूल्हा, 1तरपाल, रसोई के बर्तन, 1कुकर , 2 राशन बॉक्स ,गर्म कपड़े, 2 जैकेट,1 वाटर कूलर इत्यादि समान दिया गया । इन 9 परिवारों में मोहम्मद शरीफ पुत्र नूरअली, जरीना पत्नी सलीम अख्तर, बरकत अली पुत्र हसनदिन, वयाकत अली पुत्र हसनदिन, मोहम्मद अली पुत्र करीम वकश, जैतून पत्नी नूरअली, लतीफ पुत्र हसनदिन, गुलाम मुस्तफा पुत्र हसनदिन और असलम पुत्र बरकत अली रहे।
इस नेक कार्य में कार सेवा दल संस्था के आजीवन सदस्य मनाली होटल एसोसिएशन के उप प्रधान रोशन ठाकुर , निलेश गौतम, गौरव ठाकुर, इंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, सुशील शर्मा और प्रयास फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।
कार सेवा दल संस्था में अभी भी बाढ़ पीड़ित परिवार मदद के लिए दूर दराज के इलाकों से मदद के लिए पहुंच रहे हैं। संस्था द्वारा बजट को देखते हुए थोड़ी-थोड़ी संख्या में पीड़ित परिवारों को कार्यालय बुलाकर मदद की जा रही है।
जनता के सहयोग से संस्था के माध्यम से अभी तक 370 बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद हो गई है आगे भी मदद जारी रहेगी




