कुल्लू अपडेट,राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली इकाई ने 38901 रुपए की राशि का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष, हिमाचल प्रदेश के लिए विधायक मनाली विधानसभा क्षेत्र भुवनेश्वर गौड़ जी को प्रदान किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा शर्मा एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मोहनलाल ठाकुर तथा एनएसएस के स्वयं सेवी उपस्थित रहे। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इस अंशदान के लिए विद्यार्थियों व प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,185



