Search
Close this search box.

13साल इंडिगो एयरलाइंस में लाहुल की बेटी रवीना ठाकुर ने किया काम ,अब मिला सम्मान

कुल्लू अपडेट,महज 17 वर्ष की आयु में अमेरिका के ओकलाहोमा में कर्मशल पायलेट का लाइसेंस हासिल करने वाली लाहुल की बेटी रवीना ठाकुर आज इंडिगो एयरलाइंस के साथ A320 और A321 विमान उड़ा रही है। रवीना ठाकुर इंडिगो कंपनी में बतौर सीनियर पायलट दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और देश के भीतर सभी घरेलू क्षेत्रों के लिए उड़ान भरकर शानदार सेवाएं दे रही है। रविना छोटी सी उम्र से आसमान को नाप रही है और पिछले 13 सालों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भर रही हैं, जो देश व हिमाचल प्रदेश के साथ साथ लाहुल स्पीति के लोगों के लिए भी गर्व की बात है। 13 साल पूरे करने पर रवीना ठाकुर को इंडिगो कम्पनी द्वारा सम्मानित किया गया है। 
रवीना ने कोविड-19 के दौरान भारत सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत भरी गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कमान भी संभालकर हिमाचल का गौरव बढ़ाया था जिसके लिए उन्हें भारत सरकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है। सीनियर कैप्टन रवीना ठाकुर ने छोटी सी उम्र में आसमान में उड़ान भरने के अपने सपने को सच कर डाला। वह देश के उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्होंने एक के बाद एक चार परीक्षाओं को देकर अपने कार्य क्षेत्र में तरक्की हासिल की और छोटी सी उम्र में ही सीनियर कैप्टन का रैंक हासिल कर लिया। सम्मान पाने के बाद सीनियर कैप्टन रवीना ने फोन पर बताया कि उन्होंने इंडिगो में 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलव्धि के लिए उन्हें कम्पनी की ओर से सम्मानित किया गया है।  
रवीना ठाकुर के पिता लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। रवि ठाकुर ने कहा कि रवीना ने छोटी सी उम्र में ही अपने सपनों को सच कर दिखा आसमान में उड़ान भर प्रदेश व देश के साथ साथ लाहुल स्पीति का नाम भी पूरे विश्व में रोशन किया है। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज