कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया पर नकेल कस रही है.पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाथीथान फ्रूट मार्केट के समीप गश्त के दौरान सुनील (28 वर्ष) पुत्र रघुवीर निवासी गांव खेडी तलोडा डाकघर जामनी तहसील व ज़िला जिन्द (हरियाणा) व मनीष (26 वर्ष) पुत्र श्री पृथ्वी सिंह निवासी गाँव व डाकघर पिल्लू खेडा मण्डी तहसील सफिदो ज़िला जिन्द (हरियाणा) के कब्जा से 506 ग्राम चरस / कैनबिस बरामद किया है । आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा । आगे की कार्यवाही जारी है.

Author: Kullu Update
Post Views: 2,443



