Search
Close this search box.

भूतनाथ पुल हल्के वाहनों के लिए हुआ शुरू सुन्दर सिंह ठाकुर ने निभाया वादा

कुल्लू अपडेट , लम्बे समय के अंतराल के बाद आखिरकार भूतनाथ पुल सरवरी में फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी है गौर रहे की सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर जब विपक्ष में थे और प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो उन्होने भूतनाथ पुल बंद होने का मुद्दा जोर शोर से उठाया था और उन्होने भूतनाथ पुल की अर्थी भी जलाई थी लेकिन अब सत्ता में जब कांग्रेस की सरकार आयी तो सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर ने अपना वादा पूरा किया और भूतनाथ पुल को फिर से दुरस्त किया। भूतनाथ पुल पर आज से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी है। भूतनाथ पुल कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय बना था और उसी समय इसका उद्घाटन भी हुआ था इस पुल के दोबारा शुरू होने से आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा और इस से अखाडा बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। ये पुल फिलहाल केवल हल्के वाहनों जैसे की कार ,जीप स्कूटर , मोटर साइकिल के लिए ही खोला गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज