कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में आये दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे है। कुल्लू पुलिस द्वारा जगह जगह नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही। नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए और नशे की गतिविधियों को रोकने के लिए कुल्लू पुलिस लगातार जुटी हुई है इसी के चलते कुल्लू पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी करके तीन युवकों से चरस अफीम और चिट्टा बरामद किया है जिसमें विकेश शर्मा निवासी गाँव त्राम्बली ,रवि निवासी पंजाब और चन्द्र सैन निवासी सैन्ज शामिल है इन तीनो युवकों से पुलिस ने अलग अलग जगहों पर चिट्टा चरस अफीम बरामद की है पुलिस से मिली के अनुसार पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने रामपुर मोड़ समीप 17 मील में गश्त के दौरान विकेश शर्मा ( 34 वर्ष) पुत्र हेम राज शर्मा निवासी गाँव त्राम्बली डाकघर बारी तहसील कुल्लू के कब्ज़े से 06 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस थाना बंजार की टीम ने भी देऊरी में नाकाबंदी के दौरान रवि (25 वर्ष) पुत्र कीमत सिंह निवासी मोहल्ला सदावर्थ तहसील रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब के कब्ज़े से 125 ग्राम अफ़ीम बरामद की है। पुलिस थाना सैन्ज की टीम ने भी पुखरी में गश्त/ नाकाबंदी के दौरान चन्द्र सैन पुत्र मोहन लाल निवासी गाँव व डाकघर भलाण तहसील सैन्ज के कब्ज़े से 90 ग्राम चरस बरामद की हैं। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया की तीनो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल, बंजार व पुलिस थाना सैन्ज में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है । नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तीनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा आगे की कार्यवाही ज़ारी है ।




