हिमाचल अपडेट,जनजातीय जिला लाहुल के उदयपुर उपमंडल से सांस की दिक्कत आने पर 71 साल की धर्मदासी को कुल्लू रेफर किया गया था। लेकिन लाहुल में हो रही बर्फ़बारी में भी 108 एंबुलेंस सेवा ने बेहतरीन कार्य कर दिखाया। आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन मान चंद और पायलट राजू ने बेहतर कार्य करते हुए बर्फ के बीच में भी महिला को कुल्लू अस्पताल पहुँचाया। जहा पर उनका आगामी इलाज़ करवाया जा रहा है। 108 एम्बुलेंस सेवा के प्रभारी आशीष ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा कुल्लू जिला सहित जनजातीय जिला के लोगों के लिए भी वरदान साबित होती नजर आ रही है।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,068



