Search
Close this search box.

दरेड़ नाला ,मडग्रां नाला में अचानक एवलांच और बाढ़ आने से फंसे लोगो को पुलिस ने बचाया 

कुल्लू अपडेट,लाहौल स्पीति में दोपहर दरेड़ नाला और मडग्रां नाला में अचानक एवलांच और बाढ़ आने से सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई थी और दोनों तरफ से सड़क बंद हो जाने के कारण करीब 100 लोग व वाहन बीच में फंस गए थे।वही जैसे ही लाहौल स्पीति पुलिस को सुचना मिली तो तुरंत थाना से SI/SHO मुकुल शर्मा की अगुवाई में HHC हंसराज,LHC राजेश न0 86,आरक्षी सतपाल न0 189, आरक्षी रोहित न0 203 व SPO अनिल रेस्कयू हेतू घटनास्थल पर रवाना हुए और वहां पर पहुँच कर पुलिस टीम ने अपने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए लोगों तथा वाहनों को रेस्कयू किया ।
वही पुलिस को मौके पर मदद के लिए पहुँचता देख फंसे लोगो के जान में जान आई। वही फंसे हुए लोगों ने लाहौल स्पीति पुलिस का धन्यवाद किए और वही लाहौल स्पीति पुलिस के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस सदैव लोगो की मदद करने के लिए तैयार रहती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज