Search
Close this search box.

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित

हिमाचल अपडेट ,वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सशक्त राजनीतिक नेतृत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ कर जनहित और जन कल्याण के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों सुमित सिंगला और जसवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलक्ष्य में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की केन्द्रीय कार्य समिति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए बुक ऑफ रिकॉर्ड्स केन्द्रीय कार्य समिति और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज