Search
Close this search box.

हिमाचल प्रदेश सरकार कर रही राज्य में ईकोे-टूरिज्म को प्रोत्साहित 11 ईकोे-पर्यटन स्थल किये गए चिन्हित

हिमाचल अपडेट , मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईकोे-टूरिज्म सोसाइटी की बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में ईकोे-टूरिज्म पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है और प्रदेश में प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वन क्षेत्रों में 11 ईकोे-पर्यटन स्थल चिन्हित किए गए हैं। इनमें पालमपुर वन मंडल में स्वार, सौरभ वन विहार, न्यूगल पार्क, बीड़-बिलिंग, पार्वती वन मंडल में कसोल, खीर गंगा व सुमारूपा, सिराज में सोझा, कोटगढ़ में नारकंडा और शिमला वन मंडल के तहत शोघी कैंपिंग स्थल व पोटर हिल कैंपिंग स्थल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ईकोे-पर्यटन को प्रोत्साहित करने से राज्य में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा तथा प्रदेश में रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज