Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में दर्शकों को अपने गानों पर नचाएंगे साज भट्ट, शिवजोत और मोनाली ठाकुर

कुल्लू अपडेट अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में बॉलीवुड और पंजाबी स्टार कलाकार धूम मचाएंगे। दशहरा उत्सव समिति ने सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्टार गायकों के नामों की घोषणा कर दी है।छह सांस्कृतिक संध्याएं बॉलीवुड एवं पंजाबी कलाकारों के नाम होगी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाइट के नाम से रहेगी। 24 अक्तूबर से शुरू हो रहे दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड कलाकार प्लेबैक सिंगर साज भट्ट अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मनोरंजन करेंगे। दूसरे दिन 25 अक्तूबर को पंजाबी गायिका सीमर कौर, 26 अक्तूबर को उफानी ग्रुप, 27 अक्तूबर को पंजाबी गायक शिवजोत सिंह, 28 अक्तूबर को पार्श्व गायक जसराज जोशी और 29 को बॉलीवुड पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर और हारमनी ऑफ द पाइन हिमाचली पुलिस बैंड अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को नचाएंगे। 30 अक्तूबर को कुल्लू दशहरा की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाइट के रूप में होगी। इसमें प्रदेशभर के कलाकार अपना कार्यक्रम देंगे। इसके अलावा करीब 15 देशों के सांस्कृतिक दल भी भाग लेंगे, जो हर रोज कलाकेंद्र में अपने देश की समृद्ध संस्कृति को पेश करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में देशभर के करीब 15 से 20 राज्यों के सांस्कृतिक दल भी भाग लेंगे। दशहरा में प्रस्तुति देने के लिए दशहरा समिति ने जिले के साथ प्रदेश के कलाकारों के लिए ऑडिशन करवाए हैं। इसमें करीब 600 कलाकारों ने भाग लिया। लगभग 200 कलाकारों का चयन होना है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि दशहरा के भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज