कुल्लू अपडेट ,विश्व प्रसिद्ध सूरजताल झील का अवलोकन करने पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा की मई माह में पर्यटकों से गुलजार रहने वाली झील इस बार बर्फ से ढ़की हुई है अभी इस का दीदार करना असुरक्षित है |बर्फ पिघलने के साथ साथ पल भर में पानी जम भी रहा है | उन्होंने कहा कि 1 हफ्ते के उपरांत अगर मौसम अनुकूल रहा तो सीमा सड़क संगठन द्वारा बारालाचा मार्ग को हल्के वाहनों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं | उन्होंने कहा कि फिलहाल दीपक ताल तक ही पर्यटकों को आने की अनुमति है |
Author: Kullu Update
Post Views: 27



