कुल्लू अपडेट, ट्विटर उपयोगकताओं के लिए ट्विटर में एक नया फीचर आ रहा है जिससे कि ट्विटर पर यूज़र्स को वॉइस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने यह कहा था कि ट्विटर अपने डायरेक्ट मैसेजेस फीचर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए तैयार है। जिसमें एनक्रिप्टेड डीएम को शामिल करना सम्मिलित है। दो नए फीचर डीएम रिप्लाई और डीएम के लिए एक नया इमोजी पिकर लॉन्च किया है। यूजर्स डीएम रिप्लाई के साथ डीएम में प्राप्त किसी भी मैसेज का जवाब दे सकते हैं। इसके अलावा एक नया इमोजी पिकर भी पेश किया है जिसके तहत यूजर्स पहले से कहीं ज्यादा व्यापक इमोजी के साथ मैसेज पर प्रतिक्रिया कर सकते हैं। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐप के लेटेस्ट वजर्न में यूजर्स को थ्रेड में किसी भी मैसेज का उत्तर देने की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा चाहें तो किसी भी इमोजी प्रतिक्रिया का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द आपके हैंडल से ट्विटर पर किसी से भी वॉइस और वीडियो चैट होगी ताकि दुनिया में कहीं भी लोगों से फोन नंबर दिए बिना बात कर सके। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा था कि बुधवार से शुरू होने वाले ट्विटर पर एनक्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज का वर्जन 1.0 मौजूद होगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कॉल एनक्रिप्टेड होंगे या नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि ट्विटर पर काफी समय से निष्क्रिय अकाउंट्स को हटा दिया जाएगा। इसमें वह अकाउंट शामिल है जिन पर कई सालों से कोई ट्वीट नहीं किया गया है या लॉग इन नहीं किया गया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 68



