Search
Close this search box.

कुल्लू दशहरे में रेड क्रॉस सोसाइटी को तम्बोला से लगी लगभग 1 करोड़ की चपत- आदित्य गौतम

कुल्लू अपडेट,अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में तम्बोला उत्सव के सात दिनों में तम्बोला नहीं लगाने के फैसले में कांग्रेस सरकार ने अब यू टरण ले लिया है। जहाँ एक ओर इस तुगलकी फरमान को सरकार को वापिस लेना पड़ा है वही दूसरी ओर इस फैसले से तम्बोला को पिछले वर्ष की भाँति आधे से भी कम दामो पर नीलाम करना पड़ा है। ये बात भाजपा के जिला प्रवक्ता आदित्य गौतम ने एक बयान में कही। आदित्य का कहना है की कांग्रेस की सरकार बिना सोचे समझे पहले आनन फानन् में फैसले लेती है और बाद में उसके इन तुगलकी फरमानो से होने वाले नुकसान का आकलन करती है और जब उसे अपनी गलती का एहसास होता है तब उसे आपने फैसले को शर्मिंदा होकर वापिस लेना पड़ता है। आदित्य ने बताया की जनता ये जानती है की तंबोला की बोली का पैसा रेड क्रॉस सोसाइटी को जाता है और इस नुकसान का असर सीधा सीधा रेडक्रॉस सोसाइटी को पड़ेगा जो सामाजिक कार्य करने में अपने धन का सदुपयोग करती है। आदित्य ने बताया की व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अभी भी एसे बहुत से कैनोपी प्लॉट है जो अभी भी बिक नही पाएँ है। आदित्य ने बताया की तम्बोला का स्थान बदलने से तम्बोला एक दिन विलंभ से शुरू होगी क्योंकि इसका स्थान पहली बार अनेकों वर्षों के बाद बदला गया है जिसे अब प्रदेशिनी मैदान से हटा कर रथ मैदान में किया गया है। पहले कहा गया था की तम्बोला दशहरा के पहले सात दिन के बाद चलेगी और अब इस यू टरण से जो लोग तम्बोला खेलने आते हैं व अब असमंजस की स्थिति में है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज