Search
Close this search box.

कल ढालपुर में आपदा प्रभावितों को राहत राशि प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

कुल्लू अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 अक्टूबर 2023 को कुल्लू जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे ।इस दौरान वे जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित रथ ग्राउंड में मानसून सीजन के आपदा प्रभावितों को राहत राशि प्रदान करेंगे।यह जानकारी आज यहां उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने दी ।उन्होंने कहा कि जिले में जुलाई माह में आई आपदा से लगभग 4800 लोग प्रभावित हुए है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 अक्तूबर 2023 को आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा घोषित पैकेज के अनुसार राहत राशि प्रदान करेगें।उन्होंने कहा कि इस दौरान जिले मे 522 पक्के कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुये।जबकि 1106 पक्के मकानों व 960 कच्चे घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ ।उन्होंने कहा कि इस अबधि के दौरान 190 ब्यबसायिक प्रतिष्ठानो ,494 काऊ शेड, व 227 ब्यक्ति के सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचा।इसी दौरान 213 किसानों की 1000 बीघा से अधिक कृषि भूमि, 66 लोगों की 100 बीघा गेर कृषि जमीन भी बाढ़ से प्रभावित हुई।उन्होंने कहा कि इसी दौरान 511 ब्यक्तियॉ के लगभग 815 बीघे के बगीचों,504 झुगीयों व अन्य को नुकसान हुआ। आशुतोष गर्ग ने कहा कि आपदा प्रभावितों को लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए है।मनाली से 20 बसे,कुल्लू उपमण्डल से 30,बंजार से 26 व आनी से 8 बसे प्रभावितों की सुविधा के लिए लगाई गई ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज