Search
Close this search box.

ए.एन.टी.एफ. कुल्लू की टीमों ने कुल्लू तथा घुमारवीं में दो युवकों से 407 ग्राम चरस तथा 5.32 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कुल्लू अपडेट, कुल्लू में आये दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे है । कुल्लू पुलिस की टीम लगातार नाकाबंदी करके और अभियान चलाकर नशा तस्करो पर नकेल कस रही है। इसी के चलते ए.एन.टी.एफ. कुल्लू की दो टीमों ने पिछली शाम और रात को दो अलग -अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए दो नशा तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 407 ग्राम चरस तथा 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पहला मामला कुल्लू के ढालपुर पार्किंग का हेै जहां पार्किंग में पिछली शाम को ए.एन.टी.एफ कुल्लू की टीम , जिसमें हैड कान्सटेबल विजय सिंह , आरक्षी दिनेश गीर तथा आरक्षी अशोक कुमार थे, ने पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति नाम विलसन सुपुत्र जोसफ गांव नावा पूरवा फरीदकोट रोड़ फिरोजपुर पंजाब व उम्र 25 वर्ष से कुल 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया तथा दूसरा मामला घुमारवीं के भागेहड का है जहां ए.एन.टी.एफ. कुल्लू की दूसरी टीम जिसमें हैड कांस्टेबल सुधीर कुमार , कांस्टेबल संदीप राणा , कांस्टेबल अनिल शामिल थे , ने पिछली रात को नाकाबंदी के दौरान मनाली से दिल्ली जा रही बस न. HR 38-Z-3000 में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति नाम सफी मोहम्मद सुपुत्र प्यार मोहम्मद पता पुरानी मस्जिद के पीछे अनंतपुरा ज़िला कोटा राजस्थान उम्र 35 वर्ष से कुल 407 ग्राम चरस बरामद की जिस पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं तथा पुलिस थाना सदर कुल्लू में अलग अलग धाराओं में मामले दर्ज किए गए है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज