Search
Close this search box.

बनेंगी दवाईयां ,उत्पाद भी,प्रदेश में भांग की खेती होगी वैध-CPS सुंदर ठाकुर

कुल्लू अपडेट, जिला स्तरीय आनी मेले का समापन हो चुका है और अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आनी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उन्होंने मंच से एक बहुत बड़ी बात कही। गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है जिसमे विधायक पूर्ण चंद, हंसराज, डॉ. जनकराज, सुंदर ठाकुर सदस्य है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में भांग की खेती पहले औषधि के रूप में की जाती थी। भांग का इस्तेमाल कई तरह की औषधियां बनाने में किया जाता है। भांग की खेती करने वाले किसान पहले कानून से परेशान रहते थे। ऐसा कानून बना था कि भांग की खेती और उपयोग नहीं कर सकते। उत्तराखंड में भांग से दवाइयां बनाने की फैक्ट्री लगी हुई है। भांग से और भी कई अन्य चीजें बनाई जाती हैं जैसे कपड़े, पुले, रस्सी आदि। हमारी सरकार ने यह फैसला किया है और मंच से मैं इस बात का ऐलान करना चाहता हूं कि भांग से हमारे कई काम होते हैं। अब आने वाले समय में हम कपड़े के लिए, कारखानों के लिए, भांग के इस्तेमाल के लिए, हमारी सरकार पॉलिसी बना रही है। इसके लिए मैं आपको बधाई देना चाहता हूं। जब लोगों द्वारा उगाई गई भांग नशे के बजाय दवाइयों के लिए ज्यादा महंगी बिकेगी तो लोग नशे के लिए भांग नहीं बेचेंगे। इससे हमारे क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज