Search
Close this search box.

X लेकर आया है नया विज्ञापन- फ्री मेंबरशिप प्लान, कीमत इतनी कि ले सकेंगे कई सारे OTT प्लान

टेक अपडेट, एक्स के मालिक और अरबपति एलन मस्क ने अपने प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) के लिए दो नए प्रीमियम मेंबरशिप प्लान को लॉन्च करने घोषणा कर दी है। हालांकि अरबपति ने अभी तक इन दोनों मेंबरशिप प्लान की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया है कि इनमें से एक प्लान की कीमत एक्स प्रीमियम सदस्यता (8 डॉलर प्रतिमाह) से सस्ती होगी, जबकि दूसरा प्लान इससे महंगा होगा। यह कंपनी के विज्ञापन- फ्री प्लान हैं। यानी इन यूजर्स को प्लेटफार्म पर विज्ञापन नहीं देखना होगा।
मस्क ने ट्वीट में दी जानकारी
नए मेंबरशिप प्लान की लॉन्चिंग की घोषणा कंपनी के मालिक मस्क ने ट्वीट द्वारा की है। हालांकि, मस्क ने दोनों प्लान की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। अपनी एक्स पोस्ट में मस्क ने लिखा, “एक्स प्रीमियम मेंबरशिप के दो नए प्लान जल्द ही लॉन्च होंगे। एक तो सभी सुविधाओं के साथ कम लागत है, लेकिन विज्ञापनों में कोई कमी नहीं है, और दूसरा अधिक महंगा है, लेकिन कोई विज्ञापन नहीं है।”
बता दें कि X ने हाल ही में प्लेटफार्म पर बॉट और स्पैमर से निपटने के लिए उपयोगकर्ताओं से 1 डॉलर वार्षिक सदस्यता शुल्क लेना शुरू कर दिया है। इस सर्विस को न्यूजीलैंड और फिलीपींस में शुरू भी कर दिया गया है। “नॉट ए बॉट” प्लान में यूजर्स को कंटेंट पोस्ट करने, रिप्लाई देने, लाइक करने, रीपोस्ट करने या अन्य अकाउंट की पोस्ट कोट करने और पोस्ट बुकमार्क करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज