Search
Close this search box.

स्पोर्ट्स ग्राउंड ढालपुर में लगी 4 हाई मास्क लाइट

कुल्लू अपडेट,सीपीएस सुन्दर ठाकुर ने आज विद्युत विभाग व एडी जलविद्युत परियोजना के अधिकारियों के साथ स्पोर्ट्स ग्राउंड ढालपुर का निरीक्षण किया । उन्होंने स्पोर्ट्स ग्राउंड ढालपुर में सीएसआर के अंतर्गत एडी जल विधुत परियोजना 4 हाई मास्क लाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य पर पर परियोजना प्रबंधन द्वारा लगभग 55 लाख रुपये व्यय किये गए हैं।
इन लाइट्स को स्थापित करने पर इनकी कुल लागत लगभग 1 करोड़ की लागत आई है। उन्होंने कहा कि हाई मास्क लाइट के लग जाने से उत्सव को चार चांद लगेंगे वहीं उत्सव के बाद खेल प्रेमी रात्रि के समय खेल गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे।इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष मियां राम सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, एडी जल विद्युत परियोजना के एचओडी अरविंद कुमार शर्मा ,विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता,जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता व एड़ी जल विद्युत परियोजना के अधिकारी उपस्थित थे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज