Search
Close this search box.

भांग की खेती को वैध करने की गठित कमेटी 20 मई को जाएगी उत्तराखंड,मध्यप्रदेश

कुल्लू अपडेट, जिला स्तरीय आनी मेले का समापन हो चुका है और अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आनी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उन्होंने कहा कि हम 20 तारीख को उत्तराखंड जाएंगे और वहां जहां-जहां हमारी सरकार भांग की खेती कर रही है उन इलाकों को हम देखेंगे उसके बाद हम मध्य प्रदेश जाएंगे। वहां पर कारखाना देखेंगे जहां पर दवाइयां बनाई जाती है। गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है जिसमे विधायक पूर्ण चंद, हंसराज, डॉ. जनकराज, सुंदर ठाकुर सदस्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आउटर सराज में भी मैं चाहूंगा कि भांग से दवाइयां बनाने के बड़े-बड़े कारखाने हो। इसके लिए कानून बनेगा और परमिट बनेगा। इसके साथ एक बहुत बड़ी व्यवस्था परिवर्तन हिमाचल प्रदेश में होगा। आज तक जो जड़ी-बूटी नशे के लिए बदनाम रही वह अब किसी की जान बचाने के काम आएगी। बड़े बड़े कारखानों में इससे पुले और कोट पेंट और अन्य कई उत्पाद बनाए जाएंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज