Search
Close this search box.

सुन्दर सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए दशहरा स्पेशल बसों को दिखाई हरी झंडी

कुल्लू अपडेट ,अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में केवल एक दिन शेष बचा है ऐसे में कुल्लू प्रशासन और दशहरा उत्सव समिति ने सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर ने पहले ही बताया था की इस बार का दशहरा कुछ अलग होने वाला है जिसके चलते इस बार दशहरा के लिए दशहरा स्पेशल बसें चलाई जा रही थी। आज सुन्दर सिंह ठाकुर ने ढालपुर से इन बसों को रवाना कर दिया है। कुल 40 बसें है जो की दशहरा स्पेशल बसेस के रूप में चलाई जा रही है। सुन्दर सिंह ठाकुर ने बताया की कल दशमी के दिन दशहरा कि शुरुआत् होगी। आज हमनें 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर दी है। ये कुल 20 बसें होंगी जो मुद्रिका बस के रूप में चलेगी और ये फिक्स्ड किराये पर होगी ये हमारे बजौरा से लेकर चलेगी। अभी हमनें लगघाटी के लिए एक बस लगाई है ,बिजली महादेव के लिए 2 बसें लगाई है। कुल्लू ,भुंतर , बजौरा और जिया के लिए हमनें 15 बसें लगाई है। पाहनाला के लिए 2 बसें लगाई है। कुल्लू काईस के लिए 2 बसें लगाई है। रायसन के क्षेत्र के लिए 4 बसे लगाई है। इसी तरह चनौगी के लिए 1 और मणिकरण के लिए 5 बसें लगाई गयी है। ये सारी बसें जो हमारी दशहरा स्पेशल बसें है जो हमारे नार्मल रूट की बसें है उसके अलावा 35/40 बसें है जिनको मात्र दशहरा स्पेशल बसों के रूप में चलाया जा रहा है और इस से जितने हमारे दशहरा में आप जानते है बहुत खास होने वाला है तो ऐसे में ये पहली बारी है जो दशहरा में मेले के लिए खास बसें चलाई जा रही है। उन्होने आगे कहा की में मीडिया के माध्यम से जितने भी लोग है जो कुल्लू के है या बाहर से आ रहे है। जितनी भी माताएं बहनें है में उन सबसे अनुरोध करता हूँ की वे सभी इन बसों का लाभ उठाये और कम से कम गाड़ियों को कुल्लू दशहरा इलाके में लेकर आएं

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज