Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने किया हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत के गीत अठारह करड़ू का विमोचन

कुल्लू अपडेट, यूट्यूब पर कुलवी संस्कृति की पहचान बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत का देव संस्कृति पर आधारित अठारह करडू गाने का विमोचन आज मण्डी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। इस गाने में इंद्रजीत द्वारा कुल्लू जिला के देवी देवता और देव संस्कृति और विश्व विख्यात कुल्लू दशहरा संबंधित सीन फिल्माए गए हैं और इस गाने के माध्यम से देव संस्कृति के संरक्षण और समर्थन का का संदेश दिया है। आपको बता दें कि हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत के गाने आज यूट्यूब के माध्यम से लाखों , करोड़ों लोगों ने पसंद किए हैं उनके लगभग 100 से ज्यादा गाने यूट्यूब पर है और जिसको करोड़ों लोगों ने पसंद किया है ।उन्हीं गाने की तर्ज पर कुलवी गीत अठारह करडू को आईसुर स्टूडियो के माध्यम से लॉन्च किया है । हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने जितने भी गानों का फिल्मांकन किया है उसमें कल्लू और हिमाचल प्रदेश की वेशभूषा के अलावा यहां के उभरते मनोरम पर्यटक स्थलों को भी दर्शाया है। उन्होंने कहा कि उनका पहले से ही एक संकल्प था कि संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए ही कार्य करेंगे और अपनी वेशभूषा और पहनावे का प्रमुखता से ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया इस गाने को भी और गानों की तरह संगीत प्रेमी पसंद व लाइक करेंगे उन्हें पूरी उम्मीद है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज