Search
Close this search box.

कुल्लू दशहरे में जिला प्रशासन द्वारा देवी देवताओं को जबरन हटाना ठीक नहीं -आदित्य गौतम

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू दशहरा में जिला भर आए लगभग 25 देवी देवताओं को उनके स्थानों से जिला प्रशासन द्वारा जबरन हटाना ठीक नहीं है।भाजपा के जिला प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कहा कि देव समाज का अपमान करना सही नहीं है।उन्होंने बताया कि प्रशासन का यह रवैया हमारी संस्कृति अतिथि देवो भव: के बिलकुल विपरीत है।उन्होंने दशहरा स्थल से देवी देताओं को जूतों समेत घुस कर बल पूर्वक उनके तम्बू उखाड़ना तथा उनके रथों  को जबरन उनके बैठने के स्थल से हटाने की प्रशासन की कड़ी निंदा की।आदित्य गौतम ने बताया कि दशहरा कमेटी को इनको पूर्व में सूचना दे कर देवी देवताओं को सूचना देनी चाहिए थी परन्तु दशहरा में बुला कर इस तरह देवी देवताओं को अपमानित नहीं करना चाहिए था।उन्होंने दशहरा कमेटी की इस कृत्य के लिए कड़ी निंदा की।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज