Search
Close this search box.

ए.एन.टी.एफ. कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर में दो युवकों के पास से 10 किलोग्राम चरस बरामद की

कुल्लू अपडेट, कुल्लू में आये दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे है । कुल्लू पुलिस की टीम लगातार नाकाबंदी करके और अभियान चलाकर नशा तस्करो पर नकेल कस रही है।बुधवार रात को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर के पुंघ के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार एचपी 66ए 4096 में बैठे दो युवकों से 9 किलो 923 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गिरधारी लाल वार्ड नंबर-1 बिजल सुचैन जिला कुल्लू व अरुण कुमार गांव देउरी डाकघर बनोगी तहसील बंजार जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने कहा कि दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में हेड कांस्टेबल समद सिंह, हेड कांस्टेबल सारंग सिंह तथा आरक्षी अजय पठानिया शामिल थे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज