Search
Close this search box.

एशिया मास्टर्स गेम्स साउथ कोरिया में भाग लेने के लिए रवाना हुए सैंज घाटी के किशन लाल

कुल्लू अपडेट , किशन लाल  गांव शियाउगी, धौगी सैंज जिला  कुल्लू का निवासी है जो वर्तमान में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा जिला कुल्लू में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पद पर कार्यरत है। इस वर्ष एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स 2023 जो कि जिओनबक साउथ कोरिया में 12  वाली गेम्स के लिए हुए रवाना।  जिस में लाहौल एवम कुल्लू से संबंध रखने वाले किशन लाल  जेवलिन थ्रो, तिहरी कूद और हर्डल दौड़ में भारत का नेतृत्व करेंगे ।हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन और मास्टर्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को इन से पदक की उम्मीदें है क्यों कि इस से पूर्व 2019 में भी यूरोपियन मास्टर्स गेम्स इटली में भारत का नेतृत्व ही नहीं बल्कि भारत को जेवलिन थ्रो में रजत पदक दिला चुका है। इन में  खास बात यह है की यह केवल एथलेटिक्स में ही नहीं बल्कि क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर की रणजी ट्रॉफी भी खेल चुका है और अपने विद्यालय बजौरा को जिला कुल्लू के स्कूली खेल कूद  प्रतियोगिता में लडके एवम् लडकियों दोनो वर्ग में 2021-22 में चैंपियन बनने का नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज