कुल्लू अपडेट ,अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जूटा हुआ है। कुल्लू पुलिस लगातार हर जगह पर कड़ा पहरा कर के नजर रख रही है इसी के चलते आज कुल्लू पुलिस की स्पैशल टीम ने दशहरा मेला में जेब कतरे को मोबाइल फोन चोरी करते हुए पकड़ा है । जेब कतरे से तीन मोबाइल फोन, दो बटुए और कुछ नकदी बरामद हुई है । विशेष टीम के सदस्य में चमन लाल, नरेन्द्र ठाकुर और इन्द्र शामिल हैं ।जेब कतरे को पुलिस थाना कुल्लू के हवाले करके नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है। कुल्लू पुलिस ने सभी लोगों से अपील कि है की दशहरा मेला में जेब कतरों से विशेष सावधान रहें ।

Author: Kullu Update
Post Views: 3,069



